बड़ा हादसा: 15 लोगों को लेकर जा रही नाव नदी में समाई… 7 लोग अभी भी लापता… NDRF की टीम तलाश में जुटी

नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटना के मनेर महावीर टोला गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई. बताया जा रहा है कि इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से अभी तक 7 लोग लापता हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से नाव पर सवार यात्रियों की खोजबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल पर मनेर पुलिस सहित कई अधिकारी मौजूद हैं.

जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना जिले के मनेर में गंगा नदी में एक नाव 15 लोगों को लेकर जा रही थी. इस दौरान किसी वजह से नाव पलट गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. नाव पर सवार लोग पानी में डूबने लगे. जैसे-तैसे बाकी लोग नदी से बाहर निकल आए. वहीं सात लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं.

लोगों की तलाश में जुटी है एनडीआरएफ की टीम
लोगों को घटना के बारे में पता चला तो तुरंत सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया. इस मामले को लेकर एएसआई सत्य नारायण सिंह ने बताया कि गंगा में लोगों की तलाशी के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी है. बचाव अभियान जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...