भिलाई ब्रेकिंग: सुपेला अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव… मालगाड़ी को आता देख लेट गया था पटरी पर…, दो भागों में कटा बॉडी, मौके पर ही हो गयी मौत

भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। यह सुपेला अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर आज एक शख्स का शव मिला है। मृतक का शरीर दो भागों में कटा हुआ मिला है। ये घटना दोपहर 12-12:30 के बीच की है। बताया जा रहा है की जब ये घटना हुई तब कुछ महिलाएं वहाँ थोड़ी दूर पर मौजूद थी।

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक जैसे ही एक मालगाड़ी ट्रैक पर आता दिखा यूवक पटरी पर लेट गया। माल गाड़ी गुजरने के बाद युवक के शरीर दो भागों में बंट गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद लगभग 2 घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। इस दौरान डाउन ट्रैक पर कई ट्रेनें युवक के शव के ऊपर से गुजर गई।

हादसे की सूचना जीआरपी और भिलाई भट्टी पुलिस दी गई। सूचना के बाद भी शव को हटाने में पुलिस को दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गई। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के मॉरच्युरी में पीएम के लिए भेजा। फ़िलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...