CG – एकतरफा प्यार में लड़के ने खाया जहर, इलाज के दौरान हो गई मौत: मरने से पहले लड़की को किया मैसेज – ते सिर्फ मोर अस, जान ले… मरे बर जात हू बस, अलविदा बेबी…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक प्रेमी ने जहर खा क जान दे दी है। मामला एकतरफा प्यार का है। इतना ही नहीं खुदकुशी से पहले युवक ने वॉट्सऐप पर लड़की को मैसेज भी भेजा। जिसमे प्यार का इजहार करते हुए लिखा अलविदा बेबी। इससे पहले युवक ने एक गाना भी सेंड किया था। जिसमें मॉडल अपने प्रेमिका की मौत पर रोते हुए दिखाई देती है। फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल के मैसेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। घटना रजगामार चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ निवासी रितिक खड़िया (19) कोरबा के बुंदेली गांव में अपने नाना-नानी के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि को वो कहीं से घूमकर घर लौटा और उनसे कुछ पैसे मांगे। पैसे मिलने पर वो फिर से कहीं चला गया। कुछ देर बाद वो फिर से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। घरवालों को लगा कि वो बाहर से खाकर आया होगा और सो रहा है। काफी समय बीतने के बाद भी जब कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजन देखने गए।

रितिक कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस को रितिक के मोबाइल से वॉट्सऐप चैटिंग मिली है। इससे शंका है कि एक तरफा प्यार के चलते उसने यह कदम उठाया है। हालांकि परिजन अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवक रितिक बुंदेली गांव में रहने वाली किसी लड़की से प्रेम करता था। आखिरी बार WhatsApp पर की गई चैटिंग से पता चला है कि लास्ट मैसेज उसने उसी लड़की को किया था। उसने मैसेज में लिखा था- ”Love you janu सिर्फ मोर अस जान ले, जात ह मैं मरे ब, अलविदा बेबी”.. यानी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम सिर्फ मेरी हो ये जान लो। मैं मरने जा रहा हूं, अलविदा बेबी।

मैसेज लिखकर उसने अपनी प्रेमिका को सैड सॉन्ग का वीडियो भी डाला, जिसमें प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका उसकी लाश पर रोती नजर आती है। इसके बाद उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर कर जान दे दी। कोरबा जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के मोबाइल के मैसेजेज़ और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल परिजन या पुलिस खुलकर कुछ भी मामले में कहने से बच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...