छत्तीसगढ़ में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड का किया मर्डर: चरित्र शंका के चलते आरोपी युवक ने पत्थर से कुचला सर…ऐसे हुआ खुलासा; जानिए पूरा मामला…

लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सरफिरे युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। उसे अपनी गिर्ल्फ्रेंड के चरित्र पर शक था। जिसके चलते पदोनों के बिच विवाद हुआ फिर युवक ने नाबालिग का पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस के सामने सरेंडर कर लिया है। ये पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त सुचना के अनुसार, 9वीं क्लास की छात्रा का यश खुसरैल उम्र 19 साल, निवासी बापू नगर से लव अफेयर था। दोनों आपस में काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले से आरोपी युवक नाबालिग लड़की के चरित्र शंकापर पर शक करने लगा था।

भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।

कहा गया है कि घटना के बाद यश वहां पर कुछ देर तक घूमता भी रहा था। रातभर लड़की का शव वहीं पड़ा रहा। उधर, जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। मगर लड़की का कुछ पता ही नहीं चला।

वहीं अगले दिन रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला सिरगिट्‌टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्‌टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि युवक 12वीं की पढ़ाई के बाद से घर पर ही रहता था। वह कुछ काम नहीं करता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...