रूंगटा डेंटल कॉलेज में ब्रैस्ट कैंसर जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बाल्को मेडिकल सेंटर के सहयोग से हुआ इवेंट

भिलाई। भिलाई के रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में 5 अगस्त को बाल्को मेडिकल सेंटर के सहयोग से एक स्तन कैंसर जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल्को अस्पताल की मुख्य ऑन्कोसर्जन डॉ. रश्मि राय और उनकी टीम के सदस्यों जिनमें नर्सें और तकनीशियन शामिल थे, जिनके द्वारा जांच की गई। जांच में स्तन परीक्षण पैप स्मीयर और मैमोग्राफी शामिल थी जो एक पूरी तरह से सुसज्जित मोबाइल वैन में की गई। शिविर में एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया।

जहाँ प्रतिभागियों को नियमित जांच स्वयं स्तन जांच तकनीक और कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए जीवनशैली में बदलाव के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया। सभी उपस्थित लोगों को शैक्षिक सामग्री और परामर्श प्रदान किया गया। भिलाई के आसपास के आवासीय समुदायों से विभिन्न आयु वर्ग की 90 से अधिक महिलाओं ने शिविर में भाग लिया और लाभ उठाया।संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री संजय रूंगटा ने शिविर में रोगियों की भारी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस पहल के लिए बाल्को टीम की सराहना की। कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे शिविरों के महत्व पर ज़ोर दिया और प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से ऐसे और भी आयोजनों की आशा व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...