छत्तीसगढ़: रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड: किसान किताब बनाने की एवज में मांगे 6 हजार रुपए, वीडियो हुआ वायरल तो SDM ने किया निलंबित

मुंगेली। छत्तीसगढ़ में फिर एक पटवारी घूसखोरी के मामला सामने आया है। किसान किताब बनाने के नाम पर पटवारी ने किसान से 6 हजार रुपये रिश्वत मांगी। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, बोड़तरा गांव के किसान संतोष जायसवाल को किसान किताब बनवानी थी। इसके लिए हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी नागेंद्र मरावी से उसने संपर्क किया। आरोप है कि पटवारी नागेंद्र ने उससे 6 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि पैसा दोगे तभी काम होगा। जितना मांगा है, उतना ही लगेगा। इस पर किसान 3 हजार रुपए देता है। जिसे पटवारी पास बैठे युवक को रुपए दिलवा देता है। उसके बाद पटवारी ने अगले सोमवार को 8 दिन में काम पूरा कर किसान किताब सौपने की बात कही।

वीडियो सामने आने के बाद पटवारी सस्पेंड
किसान संतोष ने पटवारी से रुपयों के लेन-देन और बातचीत का पूरा वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल भी कर दिया। वीडियो जब प्रशासन की संज्ञान में आया तो SDM मेनका प्रधान ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। हालांकि जवाब से संतुष्ट नहीं होने के चलते सोमवार को पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया। उसे कानूनगों शाखा तहसील लोरमी में अटैच किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...