इसलिए 32 साल बाद भिलाई BJP के दोबारा जिलाध्यक्ष बने ब्रिजपुरिया: दुर्ग के बाद भिलाई में बदल जाएंगे राजनीतिक समीकरण

भिलाई। बृजेश ब्रिजपुरिया। भाजपा भिलाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हैं। ये नाम कोई नया नहीं है। वर्ष 1990 से लेकर 1996 तक पहले भी भिलाई भाजपा की कमान संभाल चुके हैं। अब 32 साल बाद दोबारा उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने एक संदेश दिया है। मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर दोबारा उन्हें जिलाध्यक्ष क्यों बनाया गया? क्या कोई और चेहरा नहीं था? पार्टी तो युवा नेतृत्व चाह रही थी तो बुजुर्ग नेता को जिले में संगठन की कमान क्यों सौंपी गई है?

इसके कई राजनीतिक मायने हैं। पार्टी मैसेज देना चाहती है कि यहां गुटिय राजनीति अब नहीं होगी। संघ के आदमी को पार्टी ने मौका दिया है, जो सबको साथ लेकर चले। किसी प्रकार की गुटबाजी पार्टी अब नहीं चाहती।

वहीं मिशन-2023 के लिए भी तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय और सांसद विजय बघेल के बीच आपसी तालमेल और तीनों को साथ लेकर चलने वाले नेता को यह जिम्मेदारी दी है। हालांकि, वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन के करीबी कहे जाने वाले और उनके कांपीटिशन में अक्सर ब्रिजपुरिया का नाम लिया जाता है।

कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष को लेकर भसीन की विशेष राय ली गई थी। भसीन के कहने पर ही उन्हें यह कमान दी गई है। यह राजनीतिक गलियारे में चर्चा है। पहले दुर्ग में जितेंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने वहां के कई समीकरण बदले और अब भिलाई में जिलाध्यक्ष बन जाने से कई समीकरण बदल गए हैं। ये आपको हम आगे बताएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...