कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री पद से बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा: CM साय को सौंपा त्याग पत्र… 2 दिन पहले ही छोड़ी थी विधायकी; अब किसे मिल सकती है जिम्मेदारी…? जानिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। साय कैबिनेट की बैठक चल रही थी इसी दौरान्बृजमोहन अग्रवाल ने अपने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। दो दिन पहले ही उन्होंने विधायकी भी छोड़ दी थी। आपको बता दें, बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद चुने गए है। वह प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री थे।

बुधवार कैबिनेट की बैठक में बृजमोहन अग्रवाल शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। बृजमोहन अग्रवाल अब तक संसदीय कार्य और शिक्षा मंत्री थे। आज सुबह ही शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने वित्त विभाग को लंबित शिक्षा भर्ती के लिए लेटर भी लिखा था। जिसमें उन्होंने, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के अनुमति की नस्ती वित्त विभाग में लंबित है। जल्द प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए क्योकि सभी शिक्षित और पात्र युवाओं का भविष्य इन भर्ती पर निर्भर है।

बृजमोहन के इस्तीफे के बाद चर्चा है कि मंत्री राम विचार नेताम को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे पर राजनीती भी शुरू हो गई है। इस्तीफे पर कांग्रेस ने तंज कैसा है। दो दिन पहले ही (17 जून को) विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा था। तब मीडिया से बृजमोहन ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है, तो सोच समझकर लड़ाया होगा। मुख्यमंत्री के अधिकारों में है कि वे 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...