5 साल के अफेयर के बाद भाई-बहन ने की शादी: गांव के मंदिर में जाकर रचाई शादी, घरवालों ने भी दी सहमति, पढ़िए पूरा मामला

5 साल के अफेयर के बाद भाई-बहन ने की शादी

नई दिल्ली: जैसे-जैसे हम आधुनिक युग में आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे रिश्तों की मर्यादा को भूलते जा रहे हैं। मर्यादा भूलते जा रहे लोगों की करतूतें आए दिन समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम देखने को मिलता है। वहीं, कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि भाई बहन ही आपस में शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों मिर्जापुर से सामने आया है, जहां एक युवती अपने भाई की पत्नी बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक बहन ने अपने ही ममेरे भाई से शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लगभग 5 सालों से अफेयर चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। प्रयागराज की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा की बेटी शादी में आई हुई थी। जिस दौरान शादी हो गई तो सभी रिश्तेदार अपने घर जाने लगे। इसी समय युवती को भी उसके परिवार वाले साथ ले जाने लगे, लेकिन तभी युवती ने अपने घर वापस जाने से मना कर दिया। वो कहने लगी थी कि उसे अपने मामा के बेटे से शादी करनी है।

इसी दौरान लड़का भी बोलने लगा कि वह भी उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। लड़का और लड़की आपस में भाई-बहन लगते थे। युवक मामा का बेटा था और युवती बुआ की लड़की। ऐसे में परिवार और रिश्तेदार सोच में पड़ गए कि भाई-बहन की शादी कैसे हो सकती है। सभी ने इस शादी के लिए मना किया। लेकिन प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर अड़ा रहा। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से साल 2017 से प्यार करते हैं और शादी रचना चाहते हैं।

जोड़े की जिद के आगे किसी की न चली और सभी को उनके रिश्ते के आगे झुकना पड़ा। जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने 15 मार्च 2023 को गांव के मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई। शादी में गांव के काफी लोग भी शामिल हुए। दोनों अपनी शादी के बहुत बहुत खुश नजर आए। शादी के बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 44 कर्मचारी बर्खास्त: भर्ती घोटाले में बड़ा...

44 employees dismissed रायगढ़। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग रायगढ़ में वर्ष 2012 में की गई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अनियमितता और धांधली की पुष्टि के...

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

MLA अनुज शर्मा ने किया नवीन शाला का उद्घाटन:...

रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम तेंदुआ में नवनिर्मित शाला भवन आदर्श स्कूल का उद्घाटन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से हुआ। आज के...

ऑपरेशन सिंदूर से लहूलुहान हुआ पाकिस्तान, भारत ने 50...

नई दिल्ली। पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। भारत ने...

ट्रेंडिंग