देवर ने की भाभी की हत्या, रातभर लाश के पास सोया रहा हत्यारा, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी भाभी को शराब पिलाई और नशे की हालत में शादी का दबाव बनाया। भाभी के इनकार करने पर आरोपी ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। फिर आरोपी रातभर लाश के पास ही सोता रहा।

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में मृतका प्रीति सेमरे (35) अपने किराए के मकान में रहती थीं। आरोपी अमन कुमार सेमरे, मृतका के पति के छोटे भाई हैं, जो रायपुर में काम करते थे। 1 अक्टूबर की रात दोनों ने शराब पी, इस दौरान अमन ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रीति ने इंकार कर दिया। इसी विवाद के दौरान अमन ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

2 अक्टूबर की शाम प्रीति की मां जब घर लौटी तो दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, तभी आरोपी अमन भागने लगा लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। अंदर जाने पर प्रीति मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...