CG – महिला की बेरहमी से हत्या: पत्नी ने किया सेक्स करने से इंकार… गुस्से में पति ने इंटरनल पार्ट में बांस डालकर और साड़ी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट… चरित्र पर शक भी करता था आरोपी

CG

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला की नृशंस हत्या कर दी गयी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की हत्या कर दी थी। पहले सिर पर लोहे के फाइल से वार किया, फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बांस का डंडा डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने साड़ी से उसका गला घोंट दिया।

दरअसल यह पूरा मामला थाना पटना क्षेत्र का है। जहां के महादेव पारा निवासी आरोपी विशाल सिंह अपनी पत्नि के ऊपर चरित्र शंका करता था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, उसकी पत्नी मिलने के लिए नहीं आती थी। मैं उसे बार- बार मिलने के लिए बोलता था जिससे वह गुस्से में लड़ाई-झगड़ा करती थी। जिसके बाद उसने एक दिन आधी रात को पत्नी सुनीता के पहने हुए साड़ी से ही उसका गला दबा दिया।

ASP मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि विशाल सिंह शराब पीकर हमेशा अपनी पत्नी सुनीता से विवाद करता था।

पुलिस ने फरार विशाल सिंह की खोजबीन की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में विशाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह इनकार करती थी और विवाद करती थी।

पुलिस पूछताछ में विशाल सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की रात 11 बजे उसने पत्नी से संबंध बनाने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगी। उसने पत्नी सुनीता सिंह की पिटाई कर दी और पास पड़े लोहे के फाइल (रेती) से सिर पर हमला कर दिया। सुनीता सिंह बेहोश हो गई तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट में बांस का डंडा डाल दिया। गुस्से में उसने साड़ी से पत्नी का गला दबा दिया।

घटना के दौरान विशाल सिंह नशे की हालत में था और पत्नी की हत्या के बाद रात को घर में ही रहा। सुबह उसने सुनीता सिंह की मौत की सूचना मायके पक्ष को दी और भाग निकला। पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विशाल और सुनीता की शादी साल 2011 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और छोटा बेटा अपने माता-पिता के साथ रहता था। पत्नी की हत्या और पति की गिरफ्तारी के बाद बच्चों को रिश्तेदारों को सौंपा गया है।

Exit mobile version