CG – 16 साल की लड़की से हैवानियत: सरपंच के भतीजे समेत 4 युवकों ने किया गैंगरेप… शराब के नशे में आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम… नाबालिग के दोस्त को भी पीटा

Brutality with a 16-year-old girl

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। सरपंच के भतीजे समेत 4 युवको ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के दौरान लड़की के दोस्त ने बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा नर्सरी का है। आरोपियों में विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी नाबालिग है।

दरअसल, सोमवार (1 सितंबर) की शाम नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह से बेलकोटा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बेलकोटा नर्सरी के पास नाबालिग समेत चार आरोपी शराब पी रहे थे। उन्होंने लड़की को उसके दोस्त के साथ आते देखा। इसी बीच उनकी नीयत बिगड़ गई।

आरोपियों ने दोनों को रोक लिया। रास्ते में धमकाते हुए नर्सरी के सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने पहले लड़की के दोस्त को पकड़कर पीटा। चारों आरोपी मिलकर लड़की के दोस्त को नर्सरी में ही बांध दिए। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से नाबालिग से गैंगरेप किया

वारदात के बाद लड़की को छोड़कर चारों आरोपी मौके से भाग निकले। लड़की किसी तरह छूटकर घर लौटी। इसके बाद साहस जुटाकर मंगलवार को अपने परिजनों के साथ बतौली थाने पहुंची। उसने पुलिस को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों में से एक को पहचानती है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और नामजद रिपोर्ट दर्ज की। मामला पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी बेलकोटा गांव के रहने वाले हैं। इनमें विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी खुद नाबालिग है। आरोपियों में कुनाल केरकेट्टा, बेलकोटा के सरपंच का भतीजा है।

सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने गिरफ्तार कर अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीन आरोपियों को जेल और नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...