BSP एंसीलरी के डेलीगेशन ने यूनियन स्टील मिनिस्टर से की मुलाकात, चार सूत्रीय मांग का पत्र सौंपा… नए प्रोजेक्ट में 35% आरक्षण स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को देने की मांग

भिलाई। केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के भिलाई प्रवास पर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने एंसीलरी प्रतिनिधियों का परिचय कराया और एंसीलरी उद्योगों के बारे में जानकारी दी। एंसीलरी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमारस्वामी को स्थानीय एंसीलरी उद्योगों के बारे में विस्तार से बताया तथा अपनी चार सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा। एंसीलरी अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने बताया कि इस्पात मंत्री से उनकी मुलाकात काफी सार्थक रही। इस्पात मंत्री ने उनकी मांगों को काफी गंभीरता से लिया और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

मांग पत्र में केंद्रीय इस्पात मंत्री से आग्रह किया गया कि स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को टाइपोग्राफिकल मिस्टेक पर 1 वर्ष तक का बैन कर दिया जाता है जिसे समाप्त किया जाए ताकि स्थानीय उद्योग बिना किसी परेशानी के काम कर सकें। साथ ही स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को 25 लाख तक का काम आरक्षित करने की मांग की गई। इसके साथ ही बीएसपी के विस्तारीकरण में आने वाले नए प्रोजेक्ट में 35% आरक्षण स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को देने की मांग की गई।

साथ ही सेल के प्रोजेक्ट में भी एंसीलरी उद्योगों को भाग लेने का मौका देने की मांग की गई। दासगुप्ता में बताया कि स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को आ रही अन्य दिक्कतों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई तथा उन्हें कुछ सुझाव भी दिए गए जिसे केंद्रीय इस्पात मंत्री ने गंभीरता से सुना।प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष शशि भूषण, रितेश रायका एवं प्रितपाल सिंह, कोर्डिनेटर अवी सहगल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...