पत्रकारों की मांगो को BSP ने दी सहमति: जल्द ही जायज मांगो को पूरा करने का निर्णय… 1 अगस्त को होने वाला धरना प्रदर्शन हुई स्थगित

भिलाई। प्रदेश पत्रकार यूनियन छत्तीसगढ़ द्वारा 1 अगस्त 2022 को विभिन्न मांगों के संदर्भ में विशाल धरना प्रदर्शन प्रस्तावित थी। उस संबंध में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने अपनी सहमति दे दी है। जिसके लिए आज बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के बाद पत्रकारों की मांगों को ध्यान में रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने सहमति देते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों की जायज मांगों को सुना एवं पूरा किया जाएगा। जिसके लिए बिलासपुर सेंटर के अधिकारी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। आज हुई बैठक में प्रदेश पत्रकार यूनियन और स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त दिन सोमवार को होने जा रहे धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया है क्योंकि भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों ने अपनी सहमति दे दी है।
सभी पत्रकारों के लिए यह हर्ष का विषय है कि अब उनकी जो भी समस्या होगी उस पर गंभीरता से विचार कर उस पर अमल किया जाएगा।
प्रदेश पत्रकार यूनियन और स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को समर्थन देने वाले सभी संगठनों का आभार साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र का भी आभार जिन्होंने पत्रकारो की जायज मांगों को सही मानते हुए अपनी सहमति दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...