बोनस को लेकर BSP प्रबंधन का सर्कुलर: सभी कांट्रेक्टरों को जारी किया लेटर…सीटू के धरने के बाद प्रबंधन पर दिखा असर

भिलाई। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू का धरना प्रदर्शन के पश्चात अपने किये गए वादे के अनुशार आज बीएसपी प्रबंधन ठेका प्रकोष्ठ विभाग के राहुल थोटे (प्रबंधक कार्मिक) ने त्योहार पूर्व बोनस भुगतान का परिपत्र सभी ठेकेदारों को जारी किया जिसकी प्रतिलिपि तमाम प्रमुख नियोक्ता, सभी ठेका प्रचालन अधिकारी को जारी कर दीपावली /गोवर्धन पूजा के पूर्व 22 अक्टूबर 2022 तक बोनस भुगतान का आग्रह किया।


आईआर के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर ने साफ किया कि जल्द ही त्योहार पूर्व बोनस भुगतान के लिए तमाम ठेकेदार की बैठक बुला कर उन्हें त्यौहार के पूर्व बोनस भुगतान हेतु चर्चा करेंगे। बीएसपी प्रबंधन की भी यही मंशा है कि नियमित की तरह ठेका श्रमिकों को भी बोनस भुगतान हो जाये ताकि ठेका मजदूर भी अपना त्योहार खुशी खुशी मना सके। नियम का उल्लघन करने वाले पर उचित कार्यवाही को चेतावनी भी परिपत्र में उल्लेखित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बना आग का गोला, भाई-बहन ने...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। भिलाईबाजार तालाब के पास हुई इस घटना...

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, उप संचालक निलंबित,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शासन ने विभाग के उप संचालक डॉ. धर्मेंद्र...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, दिसंबर तक...

बिलासपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद अब रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते...

भिलाई निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

दुर्ग। भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिसंबर में प्रस्तावित 70 वार्डों के चुनाव से पहले कांग्रेस ने...