छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में भिलाई का जलवा: BSP की टीम के 7 खिलाड़ियों का सलेक्शन…

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2021-22 में आयोजित अंडर-16 स्व. विनोद पेंढ़़ारकर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगितां का आयोजन 02 मार्च 2022 से 12 अप्रेल, 2022 के मध्य किया गया। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम उप विजेता रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संयंत्र की टीम के 07 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में शामिल है- निलांजल, नितांत सिंह, मयंक साहू, आर्यन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पियुष नेगी, भविष्य थपियाज।
इस प्रतियोगिता में संयंत्र की टीम के प्रशिक्षक के रूप में उत्तम डे शामिल थे। विभाग प्रमुख एस आर जाखड़, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधायें) ने टीम के चयनित सदस्यों को भविष्य के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...