भिलाई गोली कांड के एक और आरोपी के घर चला बुलडोजर: आरोपी के घर से मिला हथियार… BSP और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई; 26 घर हुए कब्जामुक्त, एक घर में मिला कारखाना

भिलाई। भिलाई में गोलीकांड के एक और आरोपी अंकुर शर्मा के घर बुलडोजर चला है। बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के 26 मकान को अवैध कब्जे धारी से मुक्त कराया। सेक्टर 6 सड़क एवेन्यू में बीएसपी की टीम ने आरोपी अंकुर शर्मा के निवास सहित 13 घरों को अवैध कब्जे से मुक्त करवा कर खाली करा कर बुलडोजर चलाया। मकान के दरवाजे और खिड़की तक निकाल लिए गए है। इस कार्यवाही के दौरान ब्लॉक तीन क्वार्टर नंबर सी में अवैध कब्जे के मकान में फिनायल और अगरबत्ती कारखाने का संचालन हो रहा था। इस मकान से भारी संख्या में विस्फोटक भी बरामद किया गया।

आरोपी अंकुर शर्मा के मकान से बटन वाला चाकू एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस, जिला प्रशासन और BSP की टीम मौके पर मौजूद रही। जानकारी के लिए बताते चले कि, सेंट्रल एवेन्यू में ग्लोब चौक में गोलीकांड हुआ था। इस मामले में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू अरेस्ट हुए है। वहीं मुख्य आरोपी अमित जोंश और सागर उर्फ डागी फरार है।

विभाग ने बताया कि, मंगलवार को सेक्टर 06 में- अब तक.26..अवैध कब्जा के हिस्से पर बीएसपी प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्यवाही जारी रखी है। बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने आज सेक्टर 6 के 26 मकान से अभी कब्जा हटाया। इस दौरान मकान के दरवाजा खिड़की जहां निकाल दिए गए वहीं नल के कनेक्शन काट दिए गए। इन मकानों में लंबे समय से अवैध कब्जाधारियों का कब्जा था और मकान कुछ रसूखदार एवं अपराधी तत्वों के लोगों द्वारा किराया पर चलाए जा रहा था ऐसे ही एक मकान में फिनायल और अगरबत्ती का कारखाना भी संचालित था इस मकान से भारी संख्या में फटाका भी जप्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू: पात्र व्यक्ति...

दुर्ग। भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ’’पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री’’ पुरस्कारों के लिए वर्ष 2025...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने ढेबर के पिता...

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. आरोपी अनवर ढेबर के पिता के धनेली स्थित खेत में...

भिलाई निगम ने BSNL ऑफिस को भेजा कुर्की वारंट:...

भिलाई। भिलाई निगम ने BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) को कुर्की वारंट भेजा है। भिलाई में सेक्टर-1 और सेक्टर-5 में BSNL का ऑफिस है।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता: आर्थिक रूप से...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में अपनी नातिन का इलाज करने की आस लेकर पहुंचे दोहत राम विश्वकर्मा को आज बड़ा सहारा मिला।...

ट्रेंडिंग