रायपुर में आधी रात चली गोली, एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर. राजधानी में कांग्रेस पार्षद की विजय जुलूस के दौरान आधी रात गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. यह मामला सरस्वती नगर इलाके का है. पुलिस ने आरोपी कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंद किशोर को हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात नगर निगम चुनाव में वार्ड 23 शहीद मनोमोहन बख्शी वार्ड से विजयी पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस के दौरान हुई. पार्षद चुनाव में विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने एयरगन से फायर कर दिया. इस घटना में कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर घायल हो गया. उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...