CG – चुनाव से पहले राजधानी में चली गोली… इलाके में मची सनसनी… दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग की घटना हुई है। देर रात गोलबाजार क्षेत्र में फायरिंग की ये घटना हुई है। हलवाई लाइन स्थित दरगाह के पास उर्स के दौरान गोली चलने की ये घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच हलवाई लाइन स्थित दरगाह में उर्स के दौरान लोगों की भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उर्स चादर निकालने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ और फिर किसी ने गोली चला दी। ग़नीमत ये रही की गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया ये भी जा रहा है कि दरगाह हजरत सैय्यद कुतुब शाह वाली में उर्स को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

गोलबाजार, मौदहापारा थाने की पुलिस दौड़ते भागते मौके पर पहुंची। इधर, आचार संहिता के दौरान गोली चलने की घटना के बाद एसएसपी, शहर एएसपी भी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान तैफुद्दीन उर्फ टप्पू एवं मोह. कलीम के रूप में हुई। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्रवाई की। प्रकरण में संलिप्त आरोपी तैफुद्दीन उर्फ टप्पू एवं मोह. कलीम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग पिस्टल जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. तैफुद्दीन उर्फ टप्पू पिता हमीदउद्दीन उर्फ छिटू उम्र 23 साल निवासी अफरोज बाड़ी थाना मोैदहापारा रायपुर।
  2. मोह. कलीम पिता स्व. मोह. सलीम उम्र 22 साल निवासी कबाड़ी चौक वीडियों वर्ल्ड मौदाहपारा रायपुर।

नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए 9 फरवरी को रायपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था। फ्लैग मार्च के दौरान रायपुर पुलिस के सारे बड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...