CG में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी की हत्या, लूट के बाद बदमाशों ने मारी गोली

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। कोटमी गांव के भरे बाजार में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पेण्ड्रा निवासी प्रदीप सोनी (करीब 50 वर्ष) पेशे से ज्वेलरी व्यवसायी थे और कोटमी गांव के बाजार में दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और लूटपाट की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले व्यापारी से सोने-चांदी के जेवर लूटे और फिर कट्टा तानकर गोली चला दी। घटना बाजार के बीचोंबीच हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक थे, जो पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

गोली लगने के बाद प्रदीप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है तथा पल्सर सवार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

भरे बाजार में हुई इस हत्या और लूट की वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...