छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: राजनांदगांव सहित तीन सीटों पर 72.51% हुआ मतदान, सबसे ज्यादा मतदान कांकेर लोकसभा में, पढ़िए कहा कितनी हुई वोटिंग

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर भी वोटिंग हुआ है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीनों लोकसभा सीटों पर 72.51% मतदान हुआ है। कांकेर लोकसभा में 73.50% मतदान, महासमुंद लोकसभा में 71.13%मतदान, राजनांदगांव लोकसभा में 72.93% मतदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 72.13% मतदान का आंकड़ा बताया गया था। 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 75% प्रतिशत हुआ था। 5 बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 68.30 प्रतिशत। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक कांकेर लोकसभा में 73.50% मतदान, राजनांदगांव लोकसभा में 71.87% मतदान, महासमुंद लोकसभा सीट में 71.13 % मतदान हुआ था।

विधानसभावार मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक

  • डोंगरगांव- 73.23% मतदान
  • डोंगरगढ़- 68.83% मतदान
  • कवर्धा- 70.20% मतदान
  • खैरागढ़- 75.25% मतदान
  • खुज्जी- 75.22% मतदान
  • मोहला-मानपुर- 75% मतदान
  • पंडरिया- 68.30% मतदान
  • राजनांदगाव- 72.48% मतदान
Exit mobile version