दुर्ग में बंटी-बबली ने ठगे लाखों रुपए : CGPSC में बताया पहचान, फिर तहसीलदार बनाने का झांसा देकर की 29 लाख की ठगी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर पति पत्नी ने एक किसान से 29 लाख रुपए की ठगी की है। यह मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मोहलाई गांव के नोखेलाल सिन्हा ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह किसानी के साथ-साथ CGPSC की तैयारी करता है। मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने ठगी की है।

पीड़ित नोखेलाल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने CGPSC के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद 29 लाख 50 हजार रुपए लेकर चयन नहीं कराया। जब नोखेलाल का चयन नहीं हुआ तो उसने अपने रुपए उनसे मांगे। इस पर उन्होंने देने से मना कर दिया।

9 साल पहले हुई थी जान पहचान

नोखेलाल ने बताया कि ये मामला साल 2014-15 का है। इसी दौरान उसकी रेखराज खेलवार से जान पहचान हुई थी। रेखराज अपनी पत्नी भारती खेलवार के साथ उसके घर आना जाना करते थे। दोनों पति पत्नी ने लोकसेवा आयोग में अच्छी जान पहचान होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वो उसका चयन CGPSC से नायब तहसीलदार के पद पर करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उससे 35 लाख रुपए की डिमाडं की थी। बाद में 29.50 लाख रुपए उससे ले लिए। पैसे नहीं देने के बाद पीड़ित ने बंटी बबली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...