दुर्ग में सांप काटने से बिजनेसमैन की मौत: खेत में जेहरीले सांप ने लगातार 3 बार काटा… ईलाज में देरी की वजह से युवक ने तोड़ा दम; जानिए कहां का है ये मामला ?

दुर्ग। दुर्ग जिले एक बार फिर से सर्पदंश यानि सांप के काटने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, 11 अगस्त की दोपहर छत्तर सिंह अपने खेत शेरहा खार में निंदाई का कार्य करने गया हुआ था। तभी अचानक सांप उसके पैर के नीच दब गया जिस वजह से सांप ने कुछ ही श्रणो में एक एक करके लगातार तीन बार काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल ले जाने के दौरान ईलाज में देरी की वजह से छत्तर सिंह मृत्यु हो गई। छत्तर सिंह पेशे से सब्जी व्यवसायी था। वह पाटन ब्लॉक के ग्राम सेलुद के पटेल चौक निवासी था। उसकी उम्र 28 वर्ष थी।

Exit mobile version