भिलाई में C-मार्ट: मेयर इन काउंसिल में लंबी चर्चा…शहर की महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

भिलाई। आज नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी कक्ष में महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सी मार्ट पावर हाउस भिलाई में स्थानीय महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों के विक्रय के संबंध में चर्चा की गई। महिला स्व सहायता समूह, शिल्पीओं, बुनकरों, दस्तकारों, कुंभकारों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योग द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय सी मार्ट में होगा। घरेलू मसाला से लेकर राशन के सभी सामान यहां मिलेंगे इसके अलावा कपड़ा और हैंडलूम्स के प्रोडक्ट भी मिलेंगे।
एक बड़े मार्ट की तरह यहां भी वे सारे प्रोडक्ट होंगे जिनकी जरूरत लोगों को होती है, इस पर महापौर की परिषद ने गहन चर्चा किया। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चौबे, चंद्रशेखर गवई, साकेत चंद्राकर आदित्य सिंह, नेहा साहू, मीरा बंजारे, मालती ठाकुर एवं मन्नान गफ्फार खान तथा निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...