CA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी: Excel Bhilai ने दिया शानदार रिजल्ट…समर्थ ताम्रकार बने सिटी टॉपर, सफलता के मूलमंत्र बता रहे हैं टॉपर, जानिए

भिलाई। सीए फाइनल या फाइंडेशन की परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) द्वारा सीए फाउंडेशन और सीए फाइनल दिसंबर 2021 परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 10 फरवरी 2022 को कर दी है।

इस बीच आइसीएआइ ने 8 फरवरी 2022 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए ऐसे सभी छात्र-छात्राओं से ईमेल रजिस्ट्रेशन आमंत्रित किये था, जो कि अपना सीए रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद अपने ईमेल आइडी पर पाना चाहते हैं। बता दें कि आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने हाल ही जानकारी दी थी कि सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 10 या 11 को घोषित होंगे।

भिलाई में CA, CMA, CS की पढ़ाई कराने वाली संस्था Excel Bhilai सेंटर के डायरेक्टर भरत भंभ्वानी और डॉ. निहारिका सिंह ने बताया कि, हमारी संस्था ने इस बार भी शानदार रिजल्ट दिया है। सीए फाउंडेशन में समर्थ ताम्रकार ने 400 में 320 स्कोर हासिल कर सिटी टॉपर बने हैं। सेंटर में बेस्ट फैकल्टी है।

भिलाई की पहली संस्था है जिसमें CA, CMA, CS पढ़ाने वाले सभी प्रोफेशनल सीए है। कोरोनाकाल में फैकल्टी ने अपना बेस्ट दिया, जिनकी बदौलत ये शानदार रिजल्ट आया है। समर्थ ने एग्जाम टॉप कर एक्सेल भिलाई और शहर का नाम रौशन किया है। आने वाले दिनों में एक्सेल भिलाई सेंटर में सीए इंटर की डेमो क्लासेस लगने वाली है। इसके लिए छात्र रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

6 महीने पहले सेंटर ज्वाइन किया, अब बन गया टॉपर
भिलाई TIMES से बात करते हुए समर्थ ने बताया कि वे रायपुर के पास तिलदा के रहने वाले हैं। 6 महीने पहले ही एक्सेल भिलाई ज्वाइन किया। एक्सेल भिलाई की फैकल्टी बेस्ट है। उनके बताए अनुसार पढ़ाई की। सारे डाउट्स क्लियर हुए। हर मोर्चे पर गाइड मिला। रिवीजन से लेकर कई जरूरी चीजों पर फोकस कर पढ़ाई की।

सेंटर में पढ़ाई करने के बाद घर में रेगुलर पढ़ाई की। स्ट्रेस रिलीज करने के लिए मैनेजमेंट फंडे पर फोकस किया। समर्थ ने बताया कि उनके पिता संजय ताम्रकार बिजनेसमैन है। मां श्रद्धा ताम्रकार सरकारी स्कूल में टीचर हैं। दुर्ग के गिरधारी नगर में अपनी नानी लक्ष्मी ताम्रकार के घर में रहकर पढ़ाई की। समर्थ ने बताया कि बड़ी बहन तानिया ताम्रकार ने भी पूरा सपोर्ट किया। एक्सेल भिलाई सेंटर के सभी शिक्षकों का आभार, जिनके आशीर्वाद से टॉपर बन पाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

FIITJEE पर ED का शिकंजा : 14,411 छात्रों की...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान FIITJEE लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छात्रों से एडवांस फीस लेने...

माइलस्टोन अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘सतत विकास’...

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में गुरुवार, 15 अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत ‘सतत विकास’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...