CAF प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, दुर्ग के थे रहने वाले

कोण्डागांव। जिले के बयानार सीएएफ कैंप से आत्महत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तैनात प्लाटून कमांडर ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप और स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल दुर्ग जिले के निवासी थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर जवान के सुसाइड की घटना से साथी जवानों में हड़कंप मच गया। ​आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...