कैम्प ब्लाक कांग्रेस ने मनाई शहीद भगत सिंह कि जयंती: कोंग्रेसियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित… किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने भी पुष्प अर्पित कर किया याद

भिलाई। भिलाई में कैम्प ब्लाक कांग्रेस के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता आंदोलन सैनानी अमर शहीद भगत सिंह कि जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरदार भगत सिंह जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी पूर्व सैनिक कहा कि, “भगत सिंह का नाम तो छोटे से लेकर बड़े से बड़े लोग भी जानते है। क्योंकि उनका नाम आजादी की लड़ाई में अमर शहीदों में सबसे प्रमुख रूप में लिया जाता है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलाँ है जो पंजाब, भारत में स्थित है। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह सन्धु और माता का नाम विद्यावती था। भगत सिंह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है, क्योंकि उनके द्वारा किये गए त्याग को कोई माप नहीं सकता है। भगत सिंह जब केवल 23 वर्ष के ही थे, तभी उन्हें फांसी दे दी गई थी। “

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामाविश्वकर्मा, ब्लाक कांग्रेस महासचिव मेरिक सिंह, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौधरी जी, ब्लाक उपाध्यक्ष फैयाज दीदार भाई,ब्लाक जोन 1 अध्यक्ष रवि पाठक, सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,पूर्व सेवादल अध्यक्ष लखी नारायण सोनी, नीलांबर सिंह,सनीस कुमार नेताम, सागर,कन्ना राव, शैलेन्द्र साहू,देव कुमार बंजारे,खिलेश चंद्र वंशी, सहाबुद्दीन आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक महासचिव मेरिक सिंह और आभार ब्लाक सचिव कन्ना राव ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...