भिलाई। भिलाई में कैम्प ब्लाक कांग्रेस के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता आंदोलन सैनानी अमर शहीद भगत सिंह कि जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरदार भगत सिंह जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी पूर्व सैनिक कहा कि, “भगत सिंह का नाम तो छोटे से लेकर बड़े से बड़े लोग भी जानते है। क्योंकि उनका नाम आजादी की लड़ाई में अमर शहीदों में सबसे प्रमुख रूप में लिया जाता है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलाँ है जो पंजाब, भारत में स्थित है। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह सन्धु और माता का नाम विद्यावती था। भगत सिंह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है, क्योंकि उनके द्वारा किये गए त्याग को कोई माप नहीं सकता है। भगत सिंह जब केवल 23 वर्ष के ही थे, तभी उन्हें फांसी दे दी गई थी। “
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामाविश्वकर्मा, ब्लाक कांग्रेस महासचिव मेरिक सिंह, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौधरी जी, ब्लाक उपाध्यक्ष फैयाज दीदार भाई,ब्लाक जोन 1 अध्यक्ष रवि पाठक, सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,पूर्व सेवादल अध्यक्ष लखी नारायण सोनी, नीलांबर सिंह,सनीस कुमार नेताम, सागर,कन्ना राव, शैलेन्द्र साहू,देव कुमार बंजारे,खिलेश चंद्र वंशी, सहाबुद्दीन आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक महासचिव मेरिक सिंह और आभार ब्लाक सचिव कन्ना राव ने किया।