BHILAI ACCIDENT BREAKING: कैप्सूल वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, ऑन द स्पॉट डेथ… पैसे लेकर निकला था शक्स, घटनास्थल से हजारों रुपए भी गायब… 4 बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया; पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। दुर्ग जिले में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है यह हादसा 2 दिन पहले सरोदा क्षेत्र में हुआ। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक‌ घर से रुपए लेने एक्टिवा में निकला था। इसी दौरान चरोदा स्थित काली मंदिर के पास मंगलवार रात 11.45 बजे एक भारी वाहन ने एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर खोजबीन शुरु किया है।

भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर क्वाटर नंबर 110 कैम्प – 1 निवासी के कृष्णा राव मंगलवार की रात घर से चरोदा जाने के लिए एक्टिवा CG 07 BJ 7180 में सवार होकर निकला था। चरोदा में किसी से रुपए लेकर दुर्ग जाने के लिए निकला था।

जैसे ही काली मंदिर चरोदा के पास पहुंचा अज्ञात कैप्सूल वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में कृष्णा की तुरंत मौत हो गई। खबर लगने पर भिलाई तीन पुलिस पहुंची। शव को मरचूरी भेज परिजनों को खबर दी गई। मृतक के कृष्णा राव विवाहित है उसके चार बच्चे है। जिसका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

परिजनों ने बताया कि मृतक घर से 80 हजार रुपए लेकर निकला था। शव के पास से नगदी रकम भी नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरो को पुलिस खंगाल रही है। ठोकर मारने वाले कैप्सूल वाहन की जानकारी पुलिस को जल्द मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...