VIDEO: नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत: देर रात हादसा…रेस्क्यू अभियान शुरू, बाहर निकाले जा रहे शव

राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दूल्हे समेत 9 बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में गिर गई। हादसे में सभी की मौत हो गई। घटना नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन के भैरुनाला की हरिजन बस्ती जा रही थी। सभी 9 लोग एक ही कार में सवार थे। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ था।

किसी राहगीर ने चंबल नदी में कार को पलटते देखी। इसके बाद निगम के गोताखोरों की टीम ने अलसुबह रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।

कार में दूल्हे के दोस्त और कुछ रिश्तेदार थे
मृतकों में दूल्हा अविनाश वाल्मिकी भी शामिल है। परिवार ने बताया कि कार में अविनाश के साथ दोस्त और कुछ रिश्तेदार शामिल थे। इनके साथ बारातियों की एक बस भी जा रही थी, जो आगे निकल गई थी। इस बस में 70 लोग सवार थे। ये लोग बरवाड़ा से 2 बजे रवाना हुए थे।

इसके बाद सभी लोग केशोरायपाटन में चाय पीने के लिए रुके। इसके बाद बस आगे निकल गई। जब बस कोटा पार कर चुकी थी, तो उसमें सवार बारातियों को लगा कि कार काफी दूर रह गई। फिर समाज के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि कार चंबल में गिर गई। हादसा सुबह 5:30 बजे का बताया जा रहा है।

उधर, मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं। हादसे पर मंत्री शांति धारीवाल ने दुख जताया है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने भी घटना को दुखद बताया है।

इस हादसे में दूल्हे अविनाश , दूल्हे का भाई केशव, कार चालक इस्लाम की मौत हो गई। बाकी मृतक जयपुर के रहने वाले थे। इनमें जयपुर के टोंक फाटक निवासी कुशाल और शुभम, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राहुल, टोंक फाटक निवासी रोहित, घाटगेट निवासी विकास, मालवीय नगर निवासी मुकेश की मौत हो गई।

कंटेंट सोर्स- दैनिक भास्कर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...