CG – ससुराल से मायके आई थी बेटी, एक्सीडेंट में चले गयी जान: ढाबा से खाना खाकर लौट रहा था परिवार… खड़ी ट्रेलर में जा घुसी कार… हादसे में मां-बेटी समेत 3 की दर्दनाक मौत

CG – ससुराल से मायके आई थी बेटी, एक्सीडेंट में चले गयी जान

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा सामने आया हैं। यहां एक तेज कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों की कार के भीतर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई है। हादसे की पीछे की वजह ड्राइवर की झपकी बताई जा रही हैं। हादसा सकरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार कॉलोनी निवासी शर्मा परिवार की महिलाएं बुधवार की रात घर से खाना खाने के लिए रायपुर रोड स्थित ढाबा गई थी। उनके साथ परिवार के अभिनव शर्मा और अंकित शर्मा भी थे।

देर रात परिवार के सभी सदस्य कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। सकरी के पास कार शो रूम के सामने कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। सकरी टीआई दामोदर मिश्रा ने बताया कि, हादसे में प्रीति शर्मा (48), बेटी श्रेया शर्मा (24) और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19) की मौत हो गई है। जबकि, कार चला रहे अंकित और अभिनव को मामूली चोटें आई है।

बताया जा रहा है कि, श्रेया शर्मा की शादी कानपुर में हुई थी। कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। बुधवार की रात वो परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर लौट रही थी। तभी वो हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...

CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक...

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तोरवा थाना...

CG में हैरान करने वाली घटना : दो महीने...

आरंग। रायपुर जिले के आरंग से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार मालिक ने अपनी...