गौरवपथ में पलट गई कार: मौके पर पहुंचे विधायक वोरा, घायल को तत्काल भिजवाया अस्पताल

दुर्ग। गौरव पथ स्थित शासकीय आदर्श स्कूल के सामने सोमवार की रात 8 बजे एक सफेद स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को चोटे आने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


– वहीं स्विफ्ट कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
– घटना की खबर पर विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और घायल कार चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
– सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई।

विधायक के मौके पर पहुंचने से हरकत में आई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची व जुटी भीड़ को नियंत्रित कर यातायात को सुगम बनाया। घटना को लेकर विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर और एसपी से चर्चा की और गौरव पथ पर व्यवस्था बनाने कहा हैं।

हादसे का कारण सड़क पर फैले मिट्टी को बताया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया है। जिसकी मिट्टी सड़क पर फैला गई है। यही मिट्टी दुर्घटना का कारण बनी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...