भिलाई में नाबालिग से अश्लील हरकत करने का मामला: म्यूजिक टीचर ने 7वीं क्लास की छात्रा को अकेले बुलाया क्लास में… फिर छेड़छाड़ कर करने लगा अश्लील हरकत… शिकायक दर्ज, मास्टरजी हुए गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। 11 वर्षीय ने अपने संगीत के शिक्षक के ऊपर ये आरोप लगाया है। जिसके बाद स्मृति नगर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार उसके खिलाफ धारा 354, 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

स्मृतिनगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल आर्य नगर कोहका की है। यहां पदस्थ संगीत शिक्षक राम अवतार कलिहारी (49) बच्चों को म्यूजिक सिखाता है। 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्कूल में 7वीं की पढ़ने वाली छात्रा को अकेले पाकर अध्यापक ने अपने पास बुलाया। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा।

उसकी हरकतों से बच्ची काफी डर गई। इसके बाद बच्ची अपने घर आई। दो दिनों तक बच्ची काफी डरी और गुमसुम सी थी। यह देख परिजनों ने बच्ची से प्यार से पूछा तो उसने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन काफी भड़क गए और उन्होंने स्मृति नगर चौकी में मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बच्ची के माता पिता मरोदा में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। बच्ची अपनी मौसी के पास कोहका में रहकर पढ़ाई कर रही है। बच्ची पढ़ने में काफी तेज थी, लेकिन इस घटना के बाद से बाद वह काफी सहमी सहमी सी रह रही है।

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी तो प्रधानाचार्य और अध्यक्ष ने उन्हें अपने पास बुलाया। उन्होंने पहले तो स्कूल की रेपोटेशन खराब होने की बात कहते हुए मामले को दबाने की बात कही। जब परिजन नहीं माने तो उन्होंने उन्हें धमकी तक दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...