दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: घर में अकेली थी किशोरी… चाकू की नोक पर आरोपी ने किया रेप… जान से मारने की धमकी भी दी, किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घर में घुसकर एक नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। मामला 1 महीने पहले का बताया जा रहा है। आरोपी की धमकी से किशोरी और उसके परिजन इतना डर गए कि वो मामले की शिकायत नहीं कर पाए। वहीं पीड़िता ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाकर भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 11 जुलाई 2022 की है। घर में उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सेक्टर 6 निवासी दया सागर साहू आकर दरवाजा खटखटाया,और जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोला तो दया ने उसके पेट में चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बच्ची का मोबाइल बंद करा दिया। इसके बाद नाबालिग के साथ रेप किया,और फिर घटना किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

इधर घटना के बाद जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो नाबालिग बच्ची को बेसुध हालत में देखकर घबरा गए। बच्ची ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परिजन काफी डर गए थे। भिलाई नगर टीआई का कहना है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 और 506 बी के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पूरे मामले में परिजनों ने बताया कि, घटना के बाद से बच्ची काफी डरी सहमी रहती थी। परिजनों ने कई बार पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटाई, लेकिन आरोपी की धमकी से बच्ची काफी डर जाती थी। परिजन भी उससे काफी डरे हुए थे, इससे शिकायत नहीं कर रहे थे। दो दिन पहले बच्ची ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाई और भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...