बीजापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बीजापुर में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने ताज होटल में छापा मारकर डाक विभाग के चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
के केगिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब-डिवीजन इंस्पेक्टर शास्त्री कुमार पैंकरा, मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। छापेमारी के बाद सीबीआई टीम चारों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई से डाक विभाग सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं।