बिरनपुर-भुवनेश्वर कांड मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

बेमेतरा। जिले के चर्चित बिरनपुर-भुवनेश्वर कांड मामले में CBI ने मुस्लिम समुदाय के दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे इलाके में फिर से तनाव की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी लगभग दो साल बाद की गई है, जब मामले को लेकर साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बिरनपुर में फिर से हलचल मच गई है। गांव में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बन सके। इससे पहले भी इस संवेदनशील मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन लंबे समय से जांच ठंडे बस्ते में पड़ी थी। अब एक बार फिर CBI की सक्रियता से इस केस ने नया मोड़ ले लिया है।

गौरतलब है कि बिरनपुर कांड ने साल 2023 में प्रदेशभर में भारी राजनीतिक और सामाजिक बवाल खड़ा कर दिया था। अब एक बार फिर गिरफ्तारी की खबर के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...