नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) किसी भी समय कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर सकते हैं। एक बार जब सीबीएसई और सीआईएससीई टर्म 2 के परिणाम घोषित हो जाएंगे तब, छात्र cbseresults.nic.in और cisce.org पर जाकर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीद है कि CISCE कक्षा 10 के परिणाम इस सप्ताह घोषित होंगे वहीं यह कहा जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम जुलाई के अंत में जारी किए जाएंगे।
डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं सीबीएसई रिजल्ट
Good News for CBSE Class X and XII students, Get your #CBSE results in your DigiLocker Account on Result day easily. Just create your #DigiLocker Account today! https://t.co/pSvg3mGnPS pic.twitter.com/hRlfzyGp5U
— DigiLocker (@digilocker_ind) July 15, 2022
दोनों बोर्ड ने इस साल 2021-22 की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। पहले सत्र के परीक्षा परिणाम पहले ही आ चुके हैं और कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई और सीआईएससीई उम्मीदवारों के लिए दूसरे सत्र के परीक्षा परिणाम का इंतजार है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2022 की तारीख और समय को लेकर अधिकारियों ने क्या कहा है, मूल्यांकन मानदंड, टर्म 1 और टर्म 2 वेटेज, अंकों की गणना कैसे की जाती है, सीबीएसई रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड ऑप्शन और बहुत से लेटेस्ट अपडेट अपडेट यहां देखें। सीबीएसई परिणाम 2022 लाइव और नवीनतम अपडेट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in से भी चेक किए जा सकते हैं।
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
-उमंग ऐप को अपने डिवाइस पर Google Play Store से या ios के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
-होम पेज पर उपलब्ध टैब से सीबीएसई का चयन करें।
-कक्षा 10 या 12 के लिए सीबीएसई परिणाम टर्म 1 का चयन करें।
-दिए गए रिक्त स्थान में सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर, केंद्र संख्या और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
-अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड भी करें
Jul 16, 2022 | 01:42 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: कुल 35 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट इंतजार
सीबीएसई के कुल 35 लाख छात्र कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई थीं, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को खत्म हुई हैं।
Jul 16, 2022 | 01:25 PM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: देखें बीते पांच वर्षों का पास प्रतिशत
CBSE कक्षा 10वीं के लिए बीते वर्षों का पास प्रतिशत-
- 2021- 99.04%
- 2020- 91.46%
- 2019- 91.10%
- 2018- 86.7%
- 2017- 93.12%
Jul 16, 2022 | 01:03 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: SMS पर ऐसे चेक करे रिजल्ट
CBSE रिजल्ट 2022 को SMS के माध्यम से देखने के लिए सभी उम्मीदवारोे को cbse10 या cbse12 <रोल नंबर> टाइप करना होगा और इस मैसेज को 7738299899 नंबर पर भेजना होगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 को उसी नंबर पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
Jul 16, 2022 | 12:37 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर छात्र CBSE रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं-
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं।
-फिर कक्षा 10वीं परिणाम लिंक या कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
-कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
Jul 16, 2022 | 12:06 PM (IST)
CBSE Class 10th and 12th Result 2022: यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के अलावा छात्र उमंग ऐप, डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
Jul 16, 2022 | 12:02 PM (IST)
CBSE class 10th and 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
छात्रों को बता दें कि एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
Jul 16, 2022 | 11:17 AM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: बीते वर्ष दर्ज किया गया था ये पास प्रतिशत
बीते वर्ष साल 2021 में कुल पास प्रतिशत 99.04 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो बीते सभी सालों में दर्ज किया गया सबसे अधिक पास प्रतिशत है। वहीं अगर साल 2020 की बात करें तो में 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
Jul 16, 2022 | 10:47 AM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: कक्षा 10वीं के 21 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस साल दो टर्म में आयोजित सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 21 लाख छात्रों ने भाग लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 18 जुलाई 2022 सोमवार तक जारी हो सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।
Jul 16, 2022 | 10:07 AM (IST)
CBSE Class 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे कक्षा 12वीं के परिणाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम 23 जुलाई 2022 तक जारी हो सकते हैं, हालांकि रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा फिलहाल जारी नहीं की गई है। उम्मीद यही है कि सीबीएसई जल्द ही रिजल्ट की डेट और समय जारी कर सकता है।
Jul 16, 2022 | 09:28 AM (IST)
CBSE Class 10th Result 2022: कब जारी हो सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम 19 जुलाई 2022 को सोमवार तक जारी हो सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद CBSE कक्षा 10 वीं के टर्म 2 के परिणाम सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
Jul 16, 2022 | 08:07 AM (IST)
CBSE Result 2022 Date, Time: 20 जुलाई को आ सकता है 10वीं रिजल्ट
सीबीएसई रिजल्ट 2022, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं का परिणाम 20 जुलाई, 2022 को आने की उम्मीद है, हालांकि बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक डेट या समय नहीं दिया गया है। आधिकारिक नोटिस जल्द ही cbse.gov.in पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।
Jul 16, 2022 | 07:32 AM (IST)
CBSE 10th Result 2022: परीक्षा रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 अगले 3 से 4 दिनों के अंदर जारी किए जाने की उम्मीद है। परिणाम में देरी होने और 11वीं कक्षा में एडमिशन जारी होने के कारण, कई राज्य बोर्ड ने अपने रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की अवधि बढ़ाई है। कर्नाटक पीयूसी फर्स्ट ईयर के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को भी बढ़ा दिया गया है, कई माता-पिता और छात्र अभी भी कक्षा 10 वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। कर्नाटक में पीयूसी फर्स्ट ईयर के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जुलाई, 2022 है।
Jul 15, 2022 | 11:44 PM (IST)
CBSE Results 2022: कब तक जारी होगा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम?
कहा जा रहा है कि अब जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। कुछ खबरों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जुलाई महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं।
Jul 15, 2022 | 11:04 PM (IST)
CBSE Results 2022 Update: एसएमएस के जरिए कैसे देखें परिणाम?
स्टूडेंट सपना टर्म 2 का परिणाम मैसेज के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मैसेज ऐप खोलें उसके बाद सीबीएसई 10वीं या सीबीएसई 12वीं रोल नंबर टाइप करें। फिर इसे 7738299899 कर सेंड कर दें।
Jul 15, 2022 | 10:39 PM (IST)
CBSE Results 2022: रिजल्ट देखते समय छात्र इस बात का रखें ध्यान
एग्जाम के वक्त से ही छात्र अपने परिणाम की चिंता करने लगते हैं। ऐसे में छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ अच्छे मार्क्स लाना जीवन में उनका उद्देश्य नहीं होना चाहिए। अगर मार्क्स खराब भी आए तो हमेशा अच्छा सोचें और मेहनत करने पर ध्यान दें।
Jul 15, 2022 | 10:08 PM (IST)
CBSE 2022 Results: कैसे करें सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम डाउनलोड?
Step 1: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
Step 2: वेबसाइट पर जाने के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट या सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें।
Step 3: अब रोल नंबर और जन्मदिन समेत पूछे गए लॉगइन क्रैडेंशियल्स डालें।
Step 4: सबमिट करने के बाद आपका स्कोर कार्ड आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
Jul 15, 2022 | 09:32 PM (IST)
Sarkari Naukri Live Updates: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान में निकली नौकरी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान में 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत 6000 से ज्यादा पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2022 तय की गई है।
Jul 15, 2022 | 09:01 PM (IST)
CBSE 2022 Results: कब तक जारी होंगे परिणाम?
कहा जा रहा था कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर आज कोई बड़ा अपडेट आ सकता है। लेकिन इससे जुड़ा कोई अपडेट अब तक सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि कक्षा 12वीं के परिणाम 24 जुलाई के बाद जारी किए जा सकते हैं।
Jul 15, 2022 | 08:31 PM (IST)
CBSE 2022 Results: क्या परिणाम आने में होगी और देरी
कहा जा रहा है कि NEET, CUET और JEE Main की परीक्षा की वजह से सीबीएसई ने अब तक 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी नहीं किए हैं। ऐसे में जुलाई के अंत तक यह परिणाम जारी होने की उम्मीद की जा रही है।