Bhilai Times

पूर्व ADGP बर्खास्त: जीपी सिंह को केंद्र सरकार ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति… आय से अधिक संपत्ति का मामला था दर्ज

पूर्व ADGP बर्खास्त: जीपी सिंह को केंद्र सरकार ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति… आय से अधिक संपत्ति का मामला था दर्ज

रायपुर। IPS जीपी सिंह को केंद्र सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृति दे दी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पिछले करीब दो साल से IPS जीपी सिंह निलंबित चल रहे थे। अब IPS जीपी सिंह को बर्खास्त किए जाने की खबर है। 1994 बैच के अधिकारी जीपी सिंह पहले एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) थे। और उन्होंने रायपुर के महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में भी कार्य किया था। पिछले कई दिनों से उनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया चल रही थी।

राज्य सरकार की तरफ से कार्रवाई का प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने उनके जबरिया रिटायरमेंट को मंजूरी दे दी है। IPS जीपी सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज है, इसके अलावा कोतवाली थाने में केस दर्ज है।


Related Articles