CG BIG BREAKING : प्रयागराज में बोलेरो और बस में टक्कर, छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत

कोरबा. यूपी के प्रयागराज में बोलेरो और बस में टक्कर से कोरबा के रहने वाले 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 लोग घायल हुए हैं. यह घटना प्रयागराज के मिर्जापुर हाईवे पर मिर्जापुर इलाके में देर रात घटी. सभी मृतक बोलेरो में सवार थे.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा से 10 लोग सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ गए थे. इस दौरान बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बस पर सवार 19 लोग घायल हुए हैं. बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया.

इस हादसे में किसी का हाथ टूटा तो किसी का सर फट गया है. घटना के बाद कोरबा इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...