CG Breaking : अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर. डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ ने अबूझमाड़ में बड़ा ऑपरेशन चलाया है, जिसमें दो महिला नक्सली ढेर हुए हैं। बीते रात से डीआरजी STF संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है. जवानों ने दो महिला माओवादी के शव के साथ भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।

बता दें कि फ़ोर्स को नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की होने की सूचना मिली थी। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर निकाला गया था।

बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल फोर्स मौके पर मौजूद है। मुठभेड़ जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...