CG Breaking : 6 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

रायपुर। राज्य सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। यह आदेश मंत्रालय महानदी भवन से देर रात जारी हुआ है। इसमें प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को पंचायत प्रशिक्षण संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।

इसके साथ ही सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना को गृह, जेल एवं पंचायत प्रशिक्षण संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता को गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विशेष सचिव चंदन कुमार को नियंत्रक खाद्य एवं औषिधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संचालक राजेन्द्र कटारा को प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस कुलदीप शर्मा सहकारी संस्थाएं के रजिस्ट्रार बनाये गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...

CG Crime : गाड़ी का इंतजार कर रही महिला...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन...