CG Breaking : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में करीब 20 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें बड़े कैडर के नक्सली भी शामिल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी टीम को चारों ओर से घेर लिया है। दोनों ओर से भारी फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों की सरहद पर चल रहा है।

ऑपरेशन में कई एजेंसियां शामिल

इस मुठभेड़ में DRG, STF और BSF के जवान शामिल हैं। खबर है कि ऑपरेशन को गुप्त इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया है और सुरक्षाबलों को इस अभियान में बड़ी सफलता मिली है। हालांकि अभी तक प्रशासन या सुरक्षा बलों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन क्षेत्र से मिल रही इनपुट्स और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मौके पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और पूरे ऑपरेशन पर शीर्ष अधिकारी नजर रखे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...