बलौदाबाजार-भाटापारा के लाहोद में 52 करोड़ 41 लाख रुपए लागत के 46 विकास कार्यों का CM बघेल ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन; पलारी में खुलेगा SDM ऑफिस… रोहांसी को नगर पंचायत का दर्जा, कसडोल में भी कई घोषणाएं

बलौदाबाजार-भाटापार। CM भूपेश बघेल ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम लाहोद में 52 करोड़ 41 लाख रुपए लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 39 करोड़ 31 लाख रुपए लागत के 21 कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ रुपए से अधिक के 25 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

CM भूपेश डोल विधानसभा के बलौदाबाज़ार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाहोद में भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनता से संवाद की शुरुआत की।

पलारी में खुलेगा SDM ऑफिस
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत ओड़ान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण मांग अमेठी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी। इसके साथ ही उन्होंने 101 करोड़ 49 लाख रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी। जिसमें 32 करोड़ 6 लाख रुपए के 58 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ 89 लाख रुपए के 31 विकासकार्यों का लोकार्पण किया। बता दें कि भास्कर ने पहले ही बता दिया था कि अमेठी पुल को स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जारा परसवानी के बीच और दतान से परसाडीह नाले पर पुल निर्माण, ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण की घोषणा की।

मिट्टी कटाव के कारण मोहान गांव का अस्तिव ही खतरे में है। मुख्यमंत्री ने कुल 14 मांगें पूरी करने की घोषणा कर दी। इसमें पलारी में एसडीएम दफ्तर खोलना और रोहांसी को नगर पंचायत का दर्जा भी शामिल है। हर घोषणा के बाद उत्साहित भीड़ ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने लोगों से योजनाओं से लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली। लोग भी उनके सामने खुलकर बोले।

ओड़ान में 49 करोड़ से अधिक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कसडोल विधासभा क्षेत्र को 101 करोड़ 49 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 32 करोड़ 6 लाख रुपए के 58 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ 89 लाख रुपए के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ओड़ान में 19 करोड़ 5 लाख रुपए के 33 भूमिपूजन और 29 करोड़ 58 लाख रुपए के 10 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम ओड़ान में कुल 49 करोड़ 8 लाख रुपए के 43 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला, आईजी आरिफ सेख, कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा, मौजूद रहे।

रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनोजे, जिपं अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला काग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, शेखर वर्मा, खिलेंद्र वर्मा जपं अध्यक्ष, रघुनंदन लाल वर्मा, प्रवीण कुमार धुरंधर, गोपी साहू, रोहित साहू, पिंटू वर्मा, दीपक नायक, पूर्णिमा महेश्वरी, झड़ीराम कनोजे, सुनील कुर्रे, गज्जू वर्मा, सुमित्रा घृततलहरे, अश्वनी वर्मा, राजकुमारी कमल सरपंच, टिकेश्वर वर्मा उपसरपंच, घनश्याम वर्मा, बिसेसर वर्मा, मेघनाथ यादव, राम ध्रूव, वीरेंद्र पूर्णिमा महेश्वरी, भूपेंद्र साहू, ओकिश यादव, गुलाब यदु, केशरी वर्मा, रामखिलावन वर्मा, शिवा साहू, खम्भन वर्मा सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र – कसडोल में ये घोषणाएं :-

ओड़ान

विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण। 
जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।
ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।
शासकीय हाईस्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।
प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
शासकीय हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।
ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।
ओडगन में 33 के.व्ही. सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।
ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।

लाहोद

खटियापाटी में मल्लिन नाला पर पुल निर्माण कराया जायेगा। 
पुटपुरा-घिरघोला-दौनाझर मार्ग लंबाई 3.20 कि.मी. (पुल-पुलिया सहित) का निर्माण कराया जायेगा।
चिरचिदा से कसियारा मार्ग लंबाई 2.55 कि.मी. का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया जायेगा।
प्राथमिक शाला हरदी का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
शास. हाई स्कूल ग्राम खर्री एवं देवरीकला में भवन निर्माण कराया जायेगा।
लवन व लाहोद में अधोसंरचना विकास हेतु 40-40 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा
लवन नगर पंचायत में खेल परिसर का निर्माण। 
कसडोल के बलार बांध का नामकरण पूर्व मंत्री श्री कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर किया जाएगा। 
कसडोल शहर की फोरलेन सड़क पर डिवाइडर निर्माण और विद्युतीकरण किया जाएगा। 
डमरू उद्वहन सिंचाई योजना की घोषणा। 
लाहोद में विद्युत वितरण केन्द्र और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा। 

कसडोल

मुख्यमंत्री ने साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में साहू समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने मोहतरा हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कंवर समाज को सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पटेल समाज को लवन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कसडोल में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग