CG Crime : युवक को अगवा कर फोन-पे के जरिए लूटे एक लाख रुपए, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

डोंगरगढ़। अज्ञात बदमाशों ने हाईटेक अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर युवकों को अगवा किया, फिर उनसे फोन पे (PhonePe) के जरिए लाखों रुपए भी लूट लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ के कालका पारा निवासी असगर खान अपने एक साथी युवक के साथ रात में कहीं से लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और चाकू की नोक पर उनका अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए. आरोपियों ने मोबाइल फोन छीनकर असगर खान के फोन पे से जबरन 1 लाख 5 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए.

मौका पाकर दोनों युवक अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले और सीधे डोंगरगढ़ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन डिटेल्स भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है. इस मामले में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ सुराग मिले हैं. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...