CG CRIME : जमीन खरीदने और शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जमीन खरीदने एवं शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अनिल रावत को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला बस्तर का है।

बस्तर थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि बस्तर निवासी अरुण परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि अनिल रावत 43 वर्ष निवासी पुष्पक नगर अंबिका के सामने स्मृति नगर गली 02 दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग. के द्वारा अरुण परिहार को शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर बैंक के माध्यम से कुल लगभग 95 लाख रुपए लिया गया। आरोपी द्वारा अरुण परिहार को आधा पैसा लौटाया गया और उससे जमीन खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये व शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर इसी वर्ष 40 लाख 50 हजार रुपये अलग अलग दिनों में बैंक के माध्यम से लिया गया, आरोपी द्वारा ना ही अरुण को बाकी पैसा लौटाया गया और ना ही उसे सामान दिया गया, जिसके बाद अरुण ने इस मामले की रिपोर्ट बस्तर थाना में दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश एवं एएसपी महेश्वर नाग मार्गदर्शन में आरोपी अनिल रावत के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज कर अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी का लगातार पता तलाश की जा रही थी। आरोपी का ठिकाना पता चलने पर 14 नवंबर को जिला दुर्ग से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...