CG CRIME : पिता ने की बेटे की हत्या, अंतिम संस्कार भी कर दिया, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर. बेटे की शराब की लत से परेशान पिता ने अपने बेटे की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना के कुम्हरपारा का है.

बता दें कि 3 दिसंबर को शराब पीकर झगड़ा करने पर पिता इंद्रसाय प्रजापति ने घर में रखे सील लोढ़ा से वार कर अपने बेटे रुना प्रजापति उम्र (32) की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार कर शव को जला दिया. 9 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूल की.

थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सील लोढ़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए. एफएसएल टीम के साथ पुलिस जली हुई हड्डियों को सुबूत के तौर पर एकत्र किया. वहीं अब आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...