CG Crime: दुष्कर्म पीड़िता के साथ वकील ने किया रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए बिलासपुर आई थी। तब केस के सिलसिले में वकील बसंत कैवर्त्य से उसकी मुलाकात हुई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

वकील ने युवती को न्याय दिलाने की बात कही और घुमाने के बहाने रिसॉर्ट ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाया। पीड़िता के मुताबिक, किसी को बताने पर वकील ने उसे मारपीट कर धमकी भी दी। आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम का रहने वाला है।

दरअसल, कोंडागांव जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोंडागांव जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती उस आरोपी युवक को सजा दिलाने और हाईकोर्ट में केस लड़ने के सिलसिले में बिलासपुर आई थी, जहां उसकी मुलाकात चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम के रहने वाले वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। वकील ने उसे न्याय दिलाने का झांसा दिया और उसका केस लड़ने की बात कही।

वकील बसंत कैवर्त्य ने युवती को घुमाने के बहाने अपने साथ कोटा क्षेत्र लेकर गया। जहां उसे रिसॉर्ट में ले गया। जिसके बाद उसने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसके बाद से वकील ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। उसका आरोप है कि सरकंडा क्षेत्र में भी उसके साथ वकील ने शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...