CG Crime : मां ने की शराबी बेटे की हत्या, रोज लड़ाई झगड़े से थी परेशान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। शराबी बेटे से तंग आकर मां ने अपने बेटे को हत्या कर दी।

दरअसल, खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में 26 वर्षीय सूरज सोरी रोज की तरह शराब पीकर घर लौटा और मां से गाली-गलौज, मारपीट और फिर वही झगड़ा किया। इस बार मां का सब्र टूट गया। गुस्से में तिलमिलाई रुक्मणी सोरी ने कुल्हाड़ी उठाई और बेटे को मौत की नींद सुला दी।

ग्रामीणों के मुताबिक, सूरज की शराबखोरी ने पूरे परिवार की जिंदगी जहरीली कर दी थी। मां हर दिन अपमान और झगड़े सहती थी। आखिरकार, नशे के खिलाफ चेतावनी बनकर यही घटना घट गई।

अब पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है, एफआईआर दर्ज हो गई है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है। लेकिन सवाल वही है, जब सरकार शराब बेचने से कमाई करती रहेगी और गांव का हर सूरज उसी जहर में डूबेगा, तब और कितनी रुक्मणियां अपने ही घर के चिराग को बुझाएंगी?

Exit mobile version