CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करता था युवक, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी केशकाल क्षेत्र से की गई। पूरा मामला कोंडागांव जिले का है।

पीड़िता महिला ने कोंडागांव थाने में आरोपी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अमान वीरानी नामक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसी ब्लैकमेलिंग के आधार पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, साथ ही पैसे भी ऐंठे।

कोंडागांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अमान वीरानी केवल एक महिला को नहीं, बल्कि कई महिलाओं को इसी तरह फंसा चुका है। वह पहले महिलाओं से दोस्ती करता था फिर चुपके से फोटो व वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता और दुष्कर्म करता।
साथ ही पैसे की मांग भी करता था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी केशकाल क्षेत्र से की गई आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोंडागांव पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति फोटो या वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता है तो बिना डर के सामने आएं और शिकायत दर्ज कराएं। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...