CG Crime : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, नग्न अवस्था में मिली थी लाश

दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पालनार बाजार के पास एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने के बाद इस घटना ने तूल पकड़ लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में अहम खुलासा किया है।

कुआकोंडा पुलिस को पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें स्पष्ट रूप से यह उल्लेख है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद से पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों तक पहुंचने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...